शादी का दबाब झेल रही एक महिला परिचालक ने तंग आकर अपने ही घर मे फाँसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने का किया प्रयास

गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल डॉक्टर द्वारा स्थित में सुधार बताया जा रहा है

बुंदेलखंड के महोबा जिले में शोहदे की लगातार प्रताड़ना और शादी का दबाब झेल रही एक महिला परिचालक ने तंग आकर अपने ही घर मे फाँसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया । जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिलहाल डॉक्टर द्वारा स्थित में सुधार बताया जा रहा है ।

मामला चरखारी कोतवाली क्षेत्र के एक मुहाल का है, जहां महोबा डिपो में तैनात महिला परिचालक ने शोहदे की प्रताड़ना से तंग आकर फाँसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया । दरअसल महोबा रोडवेज में महिला परिचालक को रईस नामक युवक द्वारा छह हजार से ज्यादा फोन कॉल और सैकड़ो मैसेज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसकी शिकायत भी पीड़िता द्वारा पुलिस को की गई, लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न करने की बजह से आरोपी फिर से महिला परिचालक को फोन करके परेशान करने लगा, और मानसिक तनाव के चलते फाँसी लगाकर जान देने का प्रयास किया गया ।

बताया जाता है कि आरोपी के भाइयो द्वारा भी फोन करके प्रताड़ित किया जा जिसके चलते महिला परिचालक बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में रहती थी और घरय के अंदर अपने दुप्पटे से फाँसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया लेकिन समय रहते परिजनों द्वारा देख लिया गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिलहाल डॉक्टर द्वारा पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है ।

Other Latest News

Leave a Comment