मकान विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर बंबी रोड पर गुरुवार देर शाम मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंग परिवार ने जबरन एक महिला के घर में सामान रखकर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर दबंगों ने अपने घर की महिलाओं के साथ मिलकर सरोज नामक महिला को उसके बच्चों के सामने ही बेरहमी से पीट दिया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवान मूकदर्शक बने रहे और बीच बचाव तक नहीं किया।

पीड़िता सरोज का कहना है कि श्रीकांत और उसके परिजनों ने जबरन घर में सामान रखने का प्रयास किया। आपत्ति जताने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान दबंग महिलाओं ने भी हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला को घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

पीड़ित परिवार ने पुलिस आरोप लगाते हुआ कहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस के जवान मूकदर्शक बने रहे और बीच बचाव तक नहीं आए, वह आरोपियों को संरक्षण दे रही है और कब्जा दिलाने की कोशिश कर रही है। यह मामला ग्रामीण इलाकों में दबंगों के मनमाने तौर-तरीकों और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

पीड़ित सरोज ने कोतवाली पहुंचकर दी लिखित शिकायत दी

घायल सरोज ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए है, जहां पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Other Latest News

Leave a Comment