Aaj ka Rashifal 21 January 2026: आज का दिन (21 जनवरी 2026, बुधवार) ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, जो बुद्धि, संचार और सफलता को बढ़ावा देता है। साथ ही, शुक्र-बुध का संयोग लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है, जो धन, प्रेम और सौभाग्य के लिए शुभ माना जाता है। मकर राशि में ये ग्रह प्रभाव डाल रहे हैं, जिससे मेहनत करने वालों को अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। कई राशियों के लिए करियर, बिजनेस और लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव दिख रहे हैं, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य और परिवार के मामले में भी ग्रहों का असर रहेगा।
यह दिन नए अवसरों, आर्थिक लाभ और रिश्तों में गहराई लाने वाला है। मेष, सिंह, धनु जैसी राशियों को अपनों का साथ मिलेगा, जबकि कन्या, तुला, वृश्चिक को धन-बिजनेस में सतर्क रहना चाहिए। कुल मिलाकर, ग्रहों की यह दुर्लभ स्थिति आपको आत्मविश्वास और प्रगति की राह दिखा रही है। आज का राशिफल पढ़कर अपने दिन को बेहतर बनाएं और सकारात्मक रहें।

राशिफल :- बुधवार 21 जनवरी 2026/Aaj ka Rashifal 21 January 2026
मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, जिससे कि आप अपनी सेविंग पर ध्यान दे सकें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा।
वृषभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाएं, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको परिवार के सदस्यों में सामंजस्यता बनाए रखनी होगी, जिससे की एकजुटता बनी रहेगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े मुश्किलें खड़ी करेंगे।
मिथुन राशि : –
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपकी जल्दबाजी के कारण आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे और आपको अपने सामाजिक कामों में भी एक नई पहचान मिलेगी। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए नई समस्या खड़ी करेगा। संतान को नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि : –
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को भी प्रमोशन मिलेगा और आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आपका कोई लेनदेन यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा।
सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको धन से संबंधित कोई चिंता हो सकती है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके चलना होगा, इसीलिए आप किसी गलत काम में हाथ बिल्कुल ना बढ़ाएं, नहीं तो इससे बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कन्या राशि : –
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके कुछ काम पूरा होने में समस्या हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ेंगे। आपके घर किसी अतिथि के आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि : –
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अपने आसपास रह रहे लोगों से अच्छी जान पहचान रहेगी, लेकिन इसमें आपके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं। आपने यदि किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप बैंक से कोई लोन आदि भी लेने पर विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि : –
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने रुके हुए कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसके लिए भी आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने काम से एक नई पहचान बनाएंगे और ट्रैवलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
धनु राशि : –
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप घर के कामों को लेकर थोड़ा लापरवाही दिखा सकते हैं, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मकर राशि : –
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा, जिस कारण आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर सकती, हैं जो बाद में उनके लिए मुश्किल खड़ी करेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ राशि : –
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपके जीवनसाथी किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करने की आवश्यकता है, इसलिए आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। यदि आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह मशवरा अवश्य लें।
मीन राशि : –
आज का दिन आपके लिए उनके कामों में कुछ रुकावटें लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने निर्णय थोड़े सोच समझकर लेने होंगे। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इसमें आपका बेफिजूल का धन ही खर्च होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ना करें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आप अपने बॉस से दी गई जिम्मेदारियों को लेकर आप सतर्क रहें, उन्हें किसी दूसरे पर ना डालें। यदि किसी प्रोपर्टी का लेनदेन करने का सोचा है, तो उसमें अपनी आंख व कान खुली रखें।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










