गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 160 पुड़िया गांजा हुआ बरामद

तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया की गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर मे गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी ले जाते हुए महेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 59 वर्ष पिता स्व0 गोपेश्वर प्रसाद ग्राम पटवा टोला होसिर, थाना गोमिया, जिला बोकारो के पास से 160 पुड़िया गांजा जप्त किया गया। वही गिरफ्तार महेन्द्र प्रसाद साडम बाजार मे खैनी का दुकान चलता है। आज उसी खैनी दुकान मे बेचने के लिए गांजा अपने दुकान ले जा रहा था उसी क्रम मे गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोकता ने अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर छापा मारी कर गिरफ्तार किया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट ने अपने कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेस कर छापेमारी मे गिरफ़्तारी की जानकारी दी। वहीं सिंह ने बताया की एक थैले मे कुल छोटा बड़ा 160 गांजा का पुड़िया जिसका कुल बजन 870 ग्राम के साथ एक इलेक्ट्रोनिक तराजू और दो चिलम बरामद किया गया. वही इस छापेमारी मे पु0 अ0 नि0 अरुण कुमार, पु0 अ0 नि0 बिरसा बारा सहित थाना सशस्त्र बल हव0 कामेश यादव, शमीम अंसारी, संदीप हांसदा, धर्मेन्द्र रवानी सहित जमुना यादव मौजूद थे।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप