News Nation Bharat
क्राइमझारखंडराज्य

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 160 पुड़िया गांजा हुआ बरामद

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया की गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर मे गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी ले जाते हुए महेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 59 वर्ष पिता स्व0 गोपेश्वर प्रसाद ग्राम पटवा टोला होसिर, थाना गोमिया, जिला बोकारो के पास से 160 पुड़िया गांजा जप्त किया गया। वही गिरफ्तार महेन्द्र प्रसाद साडम बाजार मे खैनी का दुकान चलता है। आज उसी खैनी दुकान मे बेचने के लिए गांजा अपने दुकान ले जा रहा था उसी क्रम मे गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोकता ने अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर छापा मारी कर गिरफ्तार किया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट ने अपने कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेस कर छापेमारी मे गिरफ़्तारी की जानकारी दी। वहीं सिंह ने बताया की एक थैले मे कुल छोटा बड़ा 160 गांजा का पुड़िया जिसका कुल बजन 870 ग्राम के साथ एक इलेक्ट्रोनिक तराजू और दो चिलम बरामद किया गया. वही इस छापेमारी मे पु0 अ0 नि0 अरुण कुमार, पु0 अ0 नि0 बिरसा बारा सहित थाना सशस्त्र बल हव0 कामेश यादव, शमीम अंसारी, संदीप हांसदा, धर्मेन्द्र रवानी सहित जमुना यादव मौजूद थे।

Related posts

घर-घर में दस्तक दे कर समर्थन मांग रही निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह

Manisha Kumari

फुसरो में ठाकुर परिवार के परपोता पूजनीय बिंकी दा का भव्य स्वागत किया गया

Manisha Kumari

मार्शल आर्ट्स मे बेरमो के 10 खिलाडियों ने जीते पदक

Manisha Kumari

Leave a Comment