केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:उतरने की कोशिश में 8 बार लहराया, टेल जमीन से टकराई; 7 लोगों की जान बची

केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार पायलट और 6 यात्री सुरक्षित हैं। ये यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिपैड पर उतरने से पहले यह हवा में लहराने लगा। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। DGCA ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

तमिलनाडु के थे सवार यात्री
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर क्रिटन एविएशन कंपनी का था। यह हेलिपैड से करीब 100 मीटर पहले ही हवा में लहराने लगा। हेलिकॉप्टर को कैप्टन कल्पेश उड़ा रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यात्रियों की मदद की और उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया। हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह श्रद्धालु- शिवाजी, उल्लूबैंकट चलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति, मयूर बाघवानी सवार थे।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप