News Nation Bharat
उत्तराखंडराज्य

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:उतरने की कोशिश में 8 बार लहराया, टेल जमीन से टकराई; 7 लोगों की जान बची

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार पायलट और 6 यात्री सुरक्षित हैं। ये यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिपैड पर उतरने से पहले यह हवा में लहराने लगा। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। DGCA ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

तमिलनाडु के थे सवार यात्री
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर क्रिटन एविएशन कंपनी का था। यह हेलिपैड से करीब 100 मीटर पहले ही हवा में लहराने लगा। हेलिकॉप्टर को कैप्टन कल्पेश उड़ा रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यात्रियों की मदद की और उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया। हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह श्रद्धालु- शिवाजी, उल्लूबैंकट चलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति, मयूर बाघवानी सवार थे।

Related posts

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के 94 वा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

News Desk

ऊंचाहार में बैंक के अंदर लगी भीषण आग

Manisha Kumari

रायबरेली : प्रदेश स्तरीय विद्यालयी कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हुआ चयन

News Desk

Leave a Comment