सतबरवा की जनता ने दिल खोल कर बीडी राम पर जताया भरोसा : मनीष

सतबरवा(पलामू) : विगत लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत हुई है। जीत की मार्जिन के हिसाब से यह एक बड़ी जीत मानी जा रही है। सतबरवा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने बताया कि प्रखंड के मतदाताओं ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया है। जिसका परिणाम विष्णु दयाल राम की यह प्रचंड जीत है। उन्होंने बताया कि सतबरवा प्रखंड के चारों पंचायतों को मिलाकर कुल 12084 मत डाले गए, जिसमे से 8084 मत भाजपा को प्राप्त हुए। जबकि यहां से भाजपा की जीत का मार्जिन 4911 रहा। उन्होंने इस जीत के लिए प्रखंड वासियों और भाजपा कार्यकताओं का आभार आभार जताते हुए कहा कि यह सब कार्यकताओं की कड़ी मेहनत सांसद विष्णु दयाल राम का क्षेत्र के प्रति समर्पण और मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का परिणाम है।

Related posts

बोकारो थर्मल : स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन

अमेठी : जगदीशपुर सीएचसी में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

रांची : झारखंड जनाधिकार महासभा ने राजभवन के समीप दिया एक दिवसीय धरना