रायबरेली : बारिश ने मचाई तबाही, गिरी दीवाल

खीरों : नुनैरा गांव में ईट गारे से जुड़ी दीवाल शनिवार की रात एक बजे रुक रूककर हो रही बारिश में गिरने से घर-गृहस्थी का सामान दब गया। यह संयोग ही था कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए थे, वरना बड़ी वारदात हो सकती थी। प्रधान शिवाकान्त गुप्ता ने बताया की मामले की जानकरी मिली है। लेखपाल को बुलाकर जाँच के बाद जो भी उचित मुआवजा होगा पीड़ित परिवार को दिलाया जायगा। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश अब मुसीबत बन गई है। विकास क्ष्रेत्र के नुनैरा गांव निवासी अंजनी (28) पुत्र स्वo रामराज का परिवार पत्नी नीलम (27) बेटा शिवांश (6) बेटी अनुवी (3) माता राजरानी (60) भाई धर्मराज (40) छोटा भाई अलोक (23) नित्य की भांति शनिवार की रात खाना खाने के बाद सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात एक बजे अचानक ईट गारे से जुड़ी मकान की दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए थे, वरना बड़ी वारदात हो सकती थी। हलका लेखपाल मनीष ने बताया की मामले की जानकारी मिली है जाँच की जा रही है। जाँच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायगी।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप