बेरमो के भाजपा प्रत्याशी का नामांकन प्रपत्र का विवरण

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बेरमो से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय ने नामांकन प्रपत्र मेें आमदनी 61 लाख 68 हजार 780 रूपया है और नगद 6 लाख 30 हजार रूपया दिखाया है। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी की आमदान 62 लाख 6 हजार 393 रूपया है। पत्नी के पास नगद 2 लाख 70 हजार रूपया है। संयुक्त परिवार के संपत्ती में 20 लाख 54 हजार 36 रूपया, नगद 81 हजार रूपया है। इनके नाम से आर के ट्रांसपोर्ट कंपनी, पटना में कोल्ड स्टोरेज, केएम मेमोरियल अस्पताल है। जिसकी संपत्ती है 1 करोड 14 लाख 15 हजार 550 रूपया का है। इनकी जमीन औरंगाबाद में तमसी गांव में है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 3 करोड 63 लाख 80 हजार है। फुसरो में आवासीय मकान और दुकान है। जिसका वर्तमान मूल्य 3 करोड 93 लाख है। इसके अलावे लक्ष्मी अपार्टमेंट व गंगा अपार्टमेंट में संपत्ती है। इनके विरूद्ध एक मुकदमा कांड संख्या 410/22, धारा 504 भादवि लम्बीत है। जिसको निरस्त करने के लिए न्यायालय में आवेदन किये है। इनका शैक्षणिक योग्यता बीए पास है।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप