झांसी की घटना से जागे अग्निशमन विभाग ने आग से बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बताए गए तरीके

रायबरेल के जिला महिला अस्पताल में झांसी के वीरांगना मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में हुई हृदय विदारक आग की घटना के बाद से रायबरेली का अग्निशमन विभाग भी जाग चुका है। अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में पहुंचकर स्टाफ नर्सो को अग्निशमन यंत्र को चलाने की ट्रेनिंग दी गई।

आपको बता दे कि आज दिनांक 21 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 9:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल में  रायबरेली के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय महिला व पुरुष वार्ड में जाकर स्टाफ़ को जागरूक किया गया। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज जिला चिकित्सालय महिला व पुरुष का आज निरीक्षण किया गया गया। फायर सेफ्टी सिस्टम की कमियों क़ो दूर करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही आग की घटना से बचने के लिये क्या क्या सावधानी बरतें और आग लगने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तुरन्त बुझाने के विषय में भी विस्तार पूर्वक हॉस्पिटल स्टॉफ नर्स व रोगियों क़ो जानकारी दी गयी। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अक्सर फायर सेफ्टी यूनिट की लोगों को सही से जानकारी नही होती, जिसके चलते है घटना के समय उसे सही है इस्तेमाल नही कर पाते। आग लगने पर भागने की बजाय उस पर समय रहते काबू कैसे पाया जाए। इसके बारे में काम करना चाहिए, साथ ही आग न लगे इसके लिये भी प्रयास रहे। उन्होंने स्टाफ नर्स को हॉस्पिटल में रखे अग्निशमन यंत्र को चलाने के बारे में भी जागरूक किया।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप