कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को किया रवाना

सतबरवा : गुरुवार को सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को पांकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा, धावाडीह उपमुखिया मुधिर साहू ने शिव मंदिर प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इससे पहले सभी तीर्थयात्रियों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन कर मिठाई खिलाया गया। आशीष सिन्हा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें और हमारे क्षेत्र में खुशहाली रहे यही कामना है। मौके पर महेश यादव, बिनोद साव, मनोज शर्मा, विशाल यादव, सुधीर साहू, विमला देवी, प्रभा देवी, शोभा देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, उषा देवी, पानपति देवी, गीता देवी, पिंटू साव, जितेंद्र साव, पंकज साव, धर्मेंद्र साव, गोविंद राम, उपेंद्र साव, सत्यवान मेहता, नारायण साव, सागर साव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

किसान पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों के हांका लगाने पर बची जान, चार दिन पहले तेंदुए के हमले में मासूम की हो चुकी है मौत

रायबरेली : क्षेत्रीय वन अधिकारी रायबरेली ने रामबोध सिंह सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली : चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, 25 लाख का सामान किया पार