News Nation Bharat
झारखंडराज्य

कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को किया रवाना

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा : गुरुवार को सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को पांकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा, धावाडीह उपमुखिया मुधिर साहू ने शिव मंदिर प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इससे पहले सभी तीर्थयात्रियों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन कर मिठाई खिलाया गया। आशीष सिन्हा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें और हमारे क्षेत्र में खुशहाली रहे यही कामना है। मौके पर महेश यादव, बिनोद साव, मनोज शर्मा, विशाल यादव, सुधीर साहू, विमला देवी, प्रभा देवी, शोभा देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, उषा देवी, पानपति देवी, गीता देवी, पिंटू साव, जितेंद्र साव, पंकज साव, धर्मेंद्र साव, गोविंद राम, उपेंद्र साव, सत्यवान मेहता, नारायण साव, सागर साव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

डीवीसी का 47वॉ एथलेटिक्स मीट 2023–24 का हुआ समापन

Manisha Kumari

मथुरा : बस में लगी आग से अफरा तफरी

Manisha Kumari

सीवर लाइन सफाई करते समय कर्मचारी के ऊपर गिरा मालवा, दबाकर हुई मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल में काटा हंगामा

Manisha Kumari

Leave a Comment