रायबरेली : फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

रायबरेली : जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना ईशागंज, महापत गंज मजरे बल्ला गांव के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी के किनारे हुई। बताया जा रहा है कि मृतका महाकुंभ के दौरान चोटिल हो गई थी और उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला मध्य रात्रि में अपनी ससुराल से बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। सुबह जब उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

शराब की दुकान के स्टाफ सत्यापन जांच का कार्य हर हाल में 30 जून, 2025 तक पूर्ण करने का दिया निर्देश : अपर समाहर्ता, बोकारो

रांची : झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की कोर कमिटी की विशेष बैठक, आंदोलनकारी मुद्दों पर हुई रणनीतिक चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले राज्य मंत्री गौतम टेटवाल