भू-माफियाओं के द्वारा धन बल का प्रयोग एवं गलत वंशावली के आधार पर अवैध रूप से दाखिल खारिज का मामला, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई पूरी बात

  • पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक ही जमीन पर डबल रशीद काटने का आरोप
  • प्रेस वार्ता कर बताई पूरी बात, क्या है पूरा मामला, जानिए

रांची : मोबिन खलीफा पिता स्वर्गीय हनीफ खलीफा, दर्जी मोहल्ला,ग्राम पिठोरिया, थाना पिठोरिया, रांची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि खाता नंबर 355 प्लॉट नंबर 425, मे कुल रकबा 3.5 एकड़ है, जो आरएस खतियान में हनीफ खलीफा के नाम से दर्ज है और रजिस्टर 2 में भी हनीफ खलीफा वगैराह के नाम से जमाबंदी कायम है। इसके बाद भी सलीमा खातून, पति सिद्धिकी खलीफा, जहांगीर खलीफा, कुदूस खलीफा, शाहिद खलीफा तीनों के पिता स्वर्गीय कासिम खलीफा, मनोवर खलीफा,मुख्तार खलीफा, मोहम्मद इकबाल खलीफा तीनों के पिता स्वर्गीय इशाहक खलीफा, दर्जी मोहल्ला, पिठोरिया निवासी के द्वारा हमारे खतियान भूमि पर अवैध बिक्री कर जमाबंदी करने का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों के ऊपर हम लोगों के द्वारा न्यायालय जेसी रांची सिविल कोर्ट में केस नंबर 50/ 2024 विचारधीन है, फिर भी धन बल के प्रलोभन में अंचल कार्यालय कांके के द्वारा लगान रसीद काटने की कोशिश की जा रही है। इस पर हमारे द्वारा 22 मई 2024, 27 मई 2024, 7 अक्टूबर 2024 और 17 फरवरी 2025 को आपत्ति दर्ज किया जा चुका है। हमलोगो को डर है कि गलत वंशावली के आधार पर कर्मचारियों द्वारा दाखिल खारिज भी किया जा सकता है।

हमारी रांची जिला प्रशासन से आग्रह है कि इस मामले की उसे चार्ज करने आए करें, इस मामले मे हम लोगों ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री, झारखण्ड, गर्वनर झारखंड, समहार्ता, उप समहार्ता, रांची, उपायुक्त रांची, भूमि अभिलेख उप समहार्ता और अंचल अधिकारी को भी दे चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमीनुद्दीन खलीफा,मोहम्मद मोबीन खलीफा, मोहम्मद जैनुल खलीफा, मोहम्मद इदरीश खलीफा,हबीबुल खलीफा,मोहम्मद मुस्तफा खलीफा, मोहम्मद अख्तर खलीफा समेत कई लोग मौजूद थे।

Related posts

बीमा के लिए बेकसूर को जलाया जिंदा, पत्नी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

मिल एरिया थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने चोरी के 21 सोलर पैनल के साथ तीन चोरो को किया गिरफ्तार

रायबरेली : राणा बेनी माधव बक्स सिंह जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड की शुरुआत