शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, नेहरू युवा केन्द्र एवं सी सी एल कथारा के संयुक्त तत्वावधान मे केबी कॉलेज परिसर मे सुबह 11 बजे से छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में आयोजित कि गई। जिसमें कॉलेज के सभी छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा दौड़ के माध्यम से खेल का आयोजन किया गया। खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हमारे अंदर सामाजिक व अनुशासन की भावना का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा मनुष्य के पास मन मूल संपत्ति स्वरूप है। मन के जीते जीत, मन के हारे हार, तो मन को स्वस्थ रखने हेतु तन को भी स्वस्थ रखना होगा। नेहरू युवा केन्द्र के दीपक कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक बेरमो एवं विनय कुमार सिंह सांसद प्रतिनिधि बेरमो ने कहा युवाओं का सर्वांगीण विकास खेल के माध्यम से भी किया जा सकता है। सीसीएल सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा तनाव मुक्त रहते के लिए विधार्थियों मे खेल सर्वोपरि है। स्वीप सेल्फी प्वाइंट सी सी एल कथारा, सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार छात्र छात्राओं से कॉलेज कैम्पस के अंदर सेल्फी प्वाइंट बना कर स्वीप लोकसभा निर्वाचन 2024 जागरूकता अभियान भी किया गया ।
प्रो इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा खेल के माध्यम से विधार्थियों की छुपी प्रतिभा की पहचान हो पाती है। डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिऐ दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किए गए। हार और जीत किसी खेल के दो हिस्से हैं, किसी भी प्रतियोगिता मे साहस के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करना ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम शीला कुमारी,द्वितीय निशा कुमारी,तृतीय स्थान रानी कुमारी रहे। तीनों विजेताओं को टोपी, टी शर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता मे कुल 56 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें विजेताओं समेत अन्य 22 छात्राओं को टोपी व प्रमाण पत्र दिए गए। चार राउंड प्रतियोगिता के आधार पर चुनाव किए गए।
कार्यक्रम मे डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा मधुरा केरकेट्टा, डा साजन भारती, डा व्यास कुमार, डा वासुदेव प्रजापति, प्रो अमीत कुमार रवि, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, नंदलाल राम, मो साजिद, रवि यादविंदू, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार, बालेश्वर यादव, भगन घासी, करिश्मा, काजल आदि कॉलेज परिवार, एन एस एस स्वयसेवकों समेत बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।