रांची से किरीबुरु आ रही शक्तिपुंज यात्री बस रुईया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त

रिपोर्ट : कुलवंत रंजन दास

प.सिंहभूम : हाटगम्हरिया क्षेत्र के बलन्डिया रोड में ब्रेकफेल हो जाने के कारण एक यात्री से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, रांची से किरीबुरु आ रही शक्तिपुंज यात्री बस दोपहर के लगभग एक बजे हाटगम्हरिया-बलन्डिया रोड में रुईया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, इस दुर्घटना में यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आने की बात सामने आ रही है। कारण यह बताया जा रहा है की बस का ब्रेक फ़ैल होने से यह दुर्घटना हुईं और बस पेड़ मे जाकर टकरा गयी। यात्री लोग बड़े हादसे होते होते बाल बाल बचे।

Related posts

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल का शानदार प्रदर्शन

जन सेवा केन्द्र के संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का लगा आरोप