Christmas festival पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान

क्रिसमस पर्व (Christmas festival ) के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतिम दिन फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से आज सवैय्या तिराहा, ऊँचाहार, नसीराबाद एवं सलोन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एफएसओ कंचनलता तिवारी एवं एफएसओ शेफाली रस्तोगी द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों के सेवन हेतु जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जागरूकता भी की गई। विशेष रूप से केक में प्रयुक्त अत्यधिक कृत्रिम रंग, फ्लेवर एवं सजावटी आर्टिफिशियल प्रॉप्स के दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दी गई। बताया गया कि ऐसे केक के सेवन से एलर्जी, पेट दर्द, फूड पॉयजनिंग एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, विशेषकर बच्चों में।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें खुले, बिना लेबल एवं अमानक खाद्य पदार्थों से होने वाली मिलावट एवं उससे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।

ऊँचाहार स्थित बाटोही स्वीट्स एवं नंदलाल स्वीट्स पर भारी संख्या में उपस्थित ग्राहकों को फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे आमजन किसी भी प्रकार की खाद्य संबंधी शिकायत अथवा सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचा सकें।

Other Latest News

Leave a Comment