Badaun News : बदायूं स्कूल में शर्मनाक हरकत, तीन गैर-समुदाय आरोपी छात्रों ने छात्राओं के बैग में पानी की बोतल में टॉयलेट भरने के प्रकरण में 4 गिरफ्तार

बदायूं ( Badaun ) में गैर समुदायों के तीन आरोपी छात्रों द्वारा स्कूली छात्राओं के बैग में पीने के पानी की बोतल में टॉयलेट भरकर रखने के प्रकरण में 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं ( Badaun ) में शनिवार को उस वक्त हैरान कर देने वाला अजब-गज़ब मामला सामने आया। जब उसहैत थाना क्षेत्र में स्थित श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में गैर समुदाय के तीन अज्ञात छात्रों पर करणी सेना के शिव गुप्ता ने छात्राओं के पीने की पानी की बोतल में टॉयलेट भरकर बैग में रखने और शौचालय में अपत्तिजनक शब्द लिखने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। उधर स्कूल प्रबंधक और प्रिसिंपल की तरफ से भी करणी सेना के शिव गुप्ता पर सौ से ज्यादा लोगों के साथ स्कूल में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया।

मामले ने तूल पकड़ा और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर जब बखेड़ा हुआ तब पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिए। और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट पुलिस ने संबंधित जिले के आला अफसरों को भेज दी। साथ ही पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रविवार शाम इस मामले में बदायूं एसएसपी डाॅ.बृजेश कुमार सिंह द्वारा प्रेसनोट जारी कर बताया कि श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में गैर समुदाय के छात्रों द्वारा छात्राओं की पानी-पीने की बोतल में टॉयलेट (पेशाब) भरकर बैग में रखने के मामले में अभियोग पंजीकृत कर प्रकाश में आए 4 अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस ने उक्त प्रकरण के संबंध में धारा 196,296,272,352 बीएनएस में रिपोर्ट दर्ज कर प्रकाश में आए चार आरोपित इशरत,मोहम्मद अहमद,साबिर अली और शराफत को अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया है। यह सभी आरोपित उसहैत के अलग-अलग वार्डों के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि पीड़ित शिवसेवक द्वारा थाना उसहैत पर लिखित तहरीर देते हुए बताया गया था कि श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन गैर समुदायों के छात्रों द्वारा हिंदू छात्राओं की पानी-पीने की बोतल में पेशाब भरकर उनके बैग में रख दी गई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। और पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान उपरोक्त चारों अभियुक्तों के नाम प्रकाश में इसके बाद यह गिरफ्तारी की गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पानी की बोतल में टॉयलेट मिलाने का मामला पांच दिन पुराना था और उस बोतल का पानी में पेशाब मिलाने की बात कही गई थी उसका पानी फेंक दिया गया था। लिहाजा जिससे उसका सैंपल ली नहीं मिल पाया।

Other Latest News

Leave a Comment