Bahraich : मनरेगा के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के आरोपो का स्वतंत्र देव सिंह ने दिया जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी उसको न किसी महापुरुष से मतलब न बाबा भीमराव अंबेडकर से न पटेल से न महात्मा गांधी से कांग्रेस ने कभी महापुरुषों का सम्मान नही किया।
बहराइच में किसान डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पॅहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के आरोपो का जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है कांग्रेस ने किसी भी महापुरुष का सम्मान नही किया। उनको न किसी महापुरुष से मतलब न बाबा भीमराव अंबेडकर से न पटेल से न महात्मा गांधी से। जितने भी महापुरुषों ने देश के लिए कुर्बानी और अपना योगदान दिया और वंदेमातरम और गरीबो के कल्याण के लिए जो योजना चलाई और देश को सुरक्षित रखने का काम किया उनका कांग्रेस ने कभी सम्मान नही किया।

आदरणीय मोदी जी के आने के बाद पूज्य बाबा अंबेडकर का पंचतीर्थ घोषित किया। संयुक्त राष्ट्र यानी एक तरह से दुनिया के अंदर उनकी जयंती मनाई जाती है लंदन की उनकी शिक्षा भूमि सरकार द्वारा परचेस करना, सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम किया एक सूत्र में बांधा और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की 40 फ़ीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाई, अगर इन राष्ट्र पुरुषों का कोई सम्मान बढ़ाता है, तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में मोदी जी राज्य के अंदर योगी जी और गरीब के कल्याण की योजना ये सभी राजाओं सभी महापुरुषों की एक ही कल्पना थी की समाज के अंतिम व्यक्ति को मान मिले सम्मान मिले।
इन लोगो के शासन में पहले लोग भूख से मरते थे हाहाकार मचता था आज शांति है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संजय निषाद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी मामले में इस्तीफे की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह तो लोकप्रिय मंत्री है।










