Bahraich News : जनपद में की जा रही धान खरीद का जायज़ा लेने तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतपत्रों को सुरक्षित रखने हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर बहराइच का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम के लिए चिन्हित कक्षों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सचिव मण्डी को आवश्यक रंग-रोगन व मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये।
मण्डी समिति के भ्रमण के दौरान डीएम त्रिपाठी ने भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 24 किसानों से 1213.60 कु. धान खरीद की गयी है।

डीएम द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र का सुचारू संचालन कर अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद की जाय। डीएम ने मण्डी सचिव को निर्देश दिया कि मण्डी में संचालित केन्द्रों पर उपकरण आदि की समूचित व्यवस्था रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर धान खरीद करायें। मण्डी आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
डीएम द्वारा मण्डी सचिव धनंजय सिंह को निर्देशित किया गया कि मण्डी में समस्त केन्द्रों पर उपकरण आदि की समस्त व्यवस्थापूर्ण कराते हुए मण्डी के भी केन्द्रों पर धान खरीद सुनिश्चित करायें।










