रिपोर्ट : मोहम्मद अफ़ज़ल अंसारी
उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायत तेलवारी में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। जहाँ ग्राम तेलवारी निवासी 55 वर्षीय पत्रकार अजय कुमार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय अजय सिंह अपने खेत में मोटर से पानी लगाने गए थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट आ गया। जिसके कारण वह इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने इस बात की पुष्टि की है। अजय सिंह की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गईं है। ग्रामीणों के अनुसार, अजय सिंह हमेशा समाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनकी मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव और मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच में जुट गई है।











