बोकारो स्थापना महोत्सव को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

01 से 29 अप्रैल तक पंचायत से जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम : उपायुक्त

Bokaro Foundation Day 2026: बोकारो जिले में 01 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले बोकारो स्थापना महोत्सव को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने महोत्सव को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित करना, जनभागीदारी बढ़ाना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। इस दौरान पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता अभियान में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

महोत्सव के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “बोकारो की विभूति” और “अनसंग हीरो” के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को “ऑफिसर ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह महोत्सव बोकारो की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Other Latest News

Leave a Comment