Bokaro Thermal: दीप प्रज्ज्वलन और शपथ के साथ बीटीपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही अपनाने का लिया संकल्प

Bokaro Thermal: बोकारो ताप विद्युत केंद्र (बीटीपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ सोमवार को दीप प्रज्ज्वलन और शपथ ग्रहण के साथ हुआ। संयंत्र परिसर स्थित बिरसा मुंडा भवन के भूतल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान उपमहाप्रबंधक अजय कुमार केश, सौविक धारा, राजीव शील, अखिलेंदु सिंह, डॉ. सुमन कुमार झा, अभिजीत दुले, सुरजीत सिंह और परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलन में भाग लेकर सतर्कता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता अपनाने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं, परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने अंग्रेजी में शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

सप्ताह भर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का संचालन सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) एवं आयोजन समिति के सदस्य दीनानाथ शर्मा ने किया। उन्होंने संथानम समिति के गठन से लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना तक के इतिहास की जानकारी दी। साथ ही, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सतर्कता विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक राहुल सिंह, शशि शेखर, मनीष कुमार चौधरी, इमन मल्लिक, आदर्श मधुप, तपन पाल, निशा कुमारी, प्रबंधक सुनील कुमार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, चंचला कुमारी, प्रभा जौली, उपप्रबंधक अशोक कुमार चौबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक विनय कुमार, कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी, कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, निशा कुमार, सहायक नियंत्रक रथीन मजुमदार और सहायक ग्रेड-I शाहिद इकराम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सतर्कता विभाग के मो. कैफी का सराहनीय योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment