Bokaro Thermal : कंजकीरो स्थित कर्पूरी ठाकुर हाई स्कूल में आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को सीएसआर पहल के अंतर्गत एक जनरल हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रितंकर चक्रवर्ती, कृष्णा कुमार (हेल्थ इंस्पेक्टर), एम. डी. कलीम अंसारी, गौतम मंडल तथा विकास कुमार (सीएसआर) की सक्रिय उपस्थिति रही। कैंप के दौरान कुल 97 छात्र एवं छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार विद्यार्थियों के बीच विटामिन-ए, कान की दवा (ईयर ड्रॉप), एल्बेंडाजोल टैबलेट, एल्बेंडाजोल सस्पेंशन तथा आई ड्रॉप (आंख की दवा) का वितरण किया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।










