Chitaipur News : वाराणसी चितईपुर पुलिस ने मंगलवार शाम एक अंजनी पुरम स्थित खाली मैदान में जुआ खेलने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
अंजनी पुरम कॉलोनी, लेन नंबर 1 का खाली मैदान आधार मुखबिर की गोपनीय सूचना गिरफ्तार 04 अभियुक्त ताश के 52 पत्ते जुआ की धनराशि ₹2,610 अभियुक्तों के खिलाफ थाना चितईपुर में मुकदमा अंक 0005/2026, धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। सभी अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद थाना हवालात में रखा गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, थाना प्रभारी चितईपुर राकेश कुमार गौतम उ0नि0 रवि पाण्डेय थाना चितईपुर उ0नि0 राकेश सिंह थाना चितईपुर हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर हे0का0 कमलेश सिंह थाना चितईपुर का0 सुभाष पटेल थाना चितईपुर पुलिस टीम शामिल थी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।










