Kathara: भारतीय संस्कृति परीक्षा में 99 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, संस्कार और नैतिक मूल्यों की दी गई सीख

डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुआ आयोजन, कक्षा पांचवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Kathara: डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में मंगलवार, 3 नवंबर को गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यालय के कक्षा पांचवीं से ग्यारहवीं तक के कुल 99 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

परीक्षा में पांचवीं कक्षा के 31, छठी के 21, सातवीं के 7, आठवीं के 29, नौवीं के 1, दसवीं के 8 तथा ग्यारहवीं कक्षा के 2 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से दिए। सभी प्रश्न भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित थे।

विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान परीक्षा के केंद्राधीक्षक रहे। वहीं, वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक टी.एम. पाठक, शिक्षिका अनुसूइया मोहंती एवं कार्यालय कर्मचारी शुभम कुमार ने वीक्षक की भूमिका निभाई। गायत्री परिवार की ओर से सतीश कुमार वर्मा एवं जयप्रकाश विश्वकर्मा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक शिक्षा का समावेश भी बेहद जरूरी है। गायत्री परिवार की सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ी मान्यताओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के चरित्र निर्माण, सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं।

Other Latest News

Leave a Comment