MP Sports Festival : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो विधानसभा क्षेत्र में जोरदार उत्साह के साथ प्रारम्भ हुआ।
बोकारो विधानसभा अंतर्गत सेक्टर-4 मैदान, सेक्टर-3 मैदान एवं कुमार मंगलम स्टेडियम के समीप स्थित अर्चरीज में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ धनबाद के सांसद श्री ढूलू महतो जी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। प्रारंभिक चरण में तीरंदाजी, क्रिकेट, कबड्डी और बास्केटबॉल मुकाबले शुरू हुए, जिनमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी शामिल हुए।

उद्घाटन के दौरान माननीय सांसद श्री ढूलू महतो जी ने सभी खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया, टीमों का परिचय प्राप्त किया और एक-एक खेल का औपचारिक शुभारम्भ किया। मैदानों में उमड़े खेलप्रेमियों ने तालियों और नारों से माहौल को जीवंत कर दिया।
अपने सम्बोधन में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि— “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र को खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बनाया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव गांवों-कस्बों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान, प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने का राष्ट्रीय अभियान है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन युवाओं में अनुशासन, फिटनेस, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करेगा, और आने वाले समय में धनबाद बोकारो तथा झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाएँगे।

सांसद महोदय ने खेल प्रशिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि “यह सिर्फ खेल महोत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने का मिशन है। माननीय सांसद धनबाद के साथ सांसद प्रतिनिधि खेल एंजेला सिंह, मुकेश राय, मंटू राय, परमेश्वर महतो, सुभाष महतो, ब्रज दुबे, विनय कुमार, अरविंद राय, अरविंद दुबे, अमर स्वर्णकार, संजय रजक, कनक बादशाह, लालजी महतो, अजय सिंह, विकास कुमार, राहुल गोस्वाम, मनीष पांडे, रवि कुमार, गौरांग कुमार, सीता कुमारी, राजीव मालाकार, राहुल गोस्वामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










