Raebareli : रायबरेली में इंसानियत की मिसाल — वानर सेना, पुलिस व ATS के संयुक्त प्रयास से जुटे 3.60 लाख रुपये

Raebareli : जब सेवा का भाव संगठन, वर्दी और व्यक्ति से ऊपर उठकर मानवता का रूप ले ले, तब समाज में उम्मीद की नई रोशनी जन्म लेती है ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण रायबरेली में देखने को मिला, जहाँ रायबरेली वानर सेना, पुलिस विभाग और ATS के जवानों ने मिलकर 3 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि जुटाकर एक जरूरतमंद परिवार के लिए संबल बनने का कार्य किया।

यह सहायता अमित रावत, जो कि ATS डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं एवं लालगंज क्षेत्र के महाखेड़ा के निवासी हैं, के लिए एकत्र की गई जब कठिन समय में मदद की गुहार धीरज सिंह तक पहुँची, तो उन्होंने इसे केवल एक सूचना नहीं, बल्कि अपना दायित्व समझा। इसके बाद वानर सेना की टीम और ATS के जवानों ने बिना समय गंवाए सहयोग अभियान शुरू किया।

इस मानवीय मुहिम में महेंद्र सिंह, कौशलेंद्र भैया, अभिवेक, विकास, विक्रांत, संदीप, अनुज, प्रांशू, सचिन, अभय, वरूणेंद्र सहित अनेक देवदूतों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया सभी ने एक स्वर में यही कहा कि संकट की घड़ी में कोई भी अपना अकेला नहीं होता।

वहीं इस पूरे अभियान के दौरान संरक्षक हरिहर सिंह जी और बृजेश सिंह जी लगातार टीम का हौसला बढ़ाते रहे उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा इस मुहिम की आत्मा बना, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प और मजबूत होता गया।

यह सहयोग राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि भरोसे, संवेदना और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है वानर सेना और पुलिस-ATS के इस संयुक्त प्रयास ने यह संदेश दिया कि जब समाज, संगठन और सिस्टम एक साथ खड़े होते है, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। रायबरेली की यह पहल न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है कि इंसानियत आज भी जिंदा है, बस उसे जगाने वाले हाथों की जरूरत होती है।

Other Latest News

Leave a Comment