Free Medical Assessment Camp : पी एम श्री विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क मेडिकल एसेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

Free Medical Assessment Camp : यू डी आई डी चिन्हित बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Free Medical Assessment Camp : बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) की समेकित शिक्षा इकाई के द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र अमावां में भिन्न भिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से ग्रसित बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र/यूडी आईडी कार्ड बनवाने हेतु परिषदीय विद्यालयों के पीएम श्री विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में भिन्न भिन्न विकलांगता से ग्रसित दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया, चिंहितन किये गए दिव्यांग बच्चों (सी.डब्लु.एस.एन) सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया की गई।

कार्यक्रम का दिशा निर्देशन खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने दिया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने ब्लाक के विशेष शिक्षकों के दिव्यांग बच्चों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही सभी नोडल शिक्षकों को समर्थ एप डाउनलोड करवाने के लिए प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विशेष शिक्षक अभय श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों की काउंसलिंग करते हुए समेकित शिक्षा के लक्ष्यों से अवगत कराया। विशेष शिक्षिका मीना वर्मा ने दिव्यांग बच्चों के डेटा संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ एम पी सिंह, आई सर्जन डॉ सुप्रभा तथा समेकित शिक्षा से मानसिक मन्दता विशेषज्ञ शिक्षक अभय श्रीवास्तव, श्रवण बाधित विशेषज्ञ शिक्षक मीना वर्मा व फिजियोथेरेपिस्ट आरती यादव ने बच्चों का परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। शिविर में विशेष अतिथि के रूप में विशेष शिक्षक अजय कुमार जितेंद्र कुमार शैलेश मौर्य और मनीष कुमार उपस्थित रहे।

कैम्प में 6 अस्थि विकलांग बच्चों, 3 दृष्टि विकलांग बच्चों तथा 6 मानसिक विकलांग बच्चों का विशेषज्ञ मूर्ति द्वारा परीक्षण किया गया सब्जियां द्वारा परीक्षण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी आर सी स्टाफ सुरेश, आशीष, सौरभ मनोज आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Other Latest News

Leave a Comment