Bal Vivah Mukt Bharat : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर द्वारा इंद्रागार्डन रायबरेली में स्टाल लगा कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (Bal Vivah Mukt Bharat Campaign) कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनमानस के मध्य बाल विवाह मुक्त भारत (Bal Vivah Mukt Bharat) के बारे में जागरूक किया गया।
लोगों को बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह कि श्रेणी में आता है, यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो आप चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर पर सूचित करें साथ ही बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया बालक और बालिकाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1098 और महिला कल्याण विभाग द्वारा योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर रायबरेली से केंद्र प्रभारी आस्था ज्योति, केस वर्कर ज्ञाना यादव, अर्चना सिन्हा कंप्यूटर ऑपरेटर, साधना श्रीवास्तव काउसलर, श्रद्धा एमटीएस, राकेश मिश्रा, आकाश सोनकर, दीप्ति मिश्रा, ड्राइवर सतीश यादव मौजूद रहे।










