Gumia : गोमिया थाना द्वारा स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता अभियान

Community Outreach Program के अंतर्गत छात्रों के बीच साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों पर पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देशन में गोमिया थाना की पहल पर +2 उच्च विद्यालय गोमिया में Community Outreach Program के तहत एक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी SI रवि कुमार एवं SI मनोज कुमार ने भाग लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

  • साइबर फ्रॉड से सुरक्षा

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी से सतर्क रहने का संदेश देते हुए यह बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

  • महिला सुरक्षा

महिला संबंधी किसी भी अपराध की स्थिति में Dial 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई।

  • नशा, महिला उत्पीड़न एवं डायन प्रथा जैसे सामाजिक अपराधों के प्रति छात्रों को संवेदनशील बनाते हुए इनके कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई।
  • प्राकृतिक आपदा से बचाव

भारी वर्षा के समय जलभराव से सावधानी बरतने, सर्पदंश से बचाव तथा तड़ित प्रहार (आकाशीय बिजली) से सुरक्षा के उपायों को भी विस्तार से समझाया गया।

  • यातायात जागरूकता

छात्रों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्मानों की भी जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2025 07 11 at 6.33.00 PM
  • पुलिस-जन सहयोग

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाना रहा, जिसे दर्शाते हुए “We’re your Friends in Uniform!” स्लोगन को प्रचारित किया गया।

अंत में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Other Latest News

Leave a Comment