Rashifal 02 अक्टूबर 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

राशिफल : 02 अक्टूबर 2025 को दशहरा (विजयादशमी) का पावन पर्व है, जो सकारात्मक ऊर्जा और विजय का प्रतीक है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए विशेष शुभ रहेगा, जबकि कर्क और मकर को सतर्क रहने की सलाह है। नीचे सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।

मेष राशि

आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. पार्टी पिकनिक पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन रात की पार्टी यात्रा में सावधानी बरतें. आपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे आज. अपने वाकचातुर्य से कार्य बना लेंगे. व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.

वृषभ राशि

आज के दिन आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी लेकिन लेन देन में सावधानी बरतें. वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बने काम बिगड़ सकते हैं. अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें. समय पर कार्यों करना सीखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी.

मिथुन राशि

आज के दिन कारोबार में विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे. सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पूंजी निवेश से लाभ संभव है. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि

आज के दिन प्रेम संबंधों में खटास आने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद की स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है. व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. स्वस्थ रहें, मस्त रहें. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.

सिंह राशि

आज के दिन घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा लेकिन किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन देन से पहले आपको सावधान रहना होगा अन्यथा किसी भी प्रकार की परेशानी हो सकती है. आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें. परिजनों से भेंट होगी. अनायास खर्च हो सकता है. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, दिन अच्छा बीतेगा धनकोष में वृद्धि होगी. धर्म कर्म के प्रति अधिक रुचि बढ़ेगी और मन में प्रसन्नता रहेगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यात्मिक बल से लाभ होगा.

तुला राशि

आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. जोखिम उठाने का साहस न करें. कोर्ट कचहरी में सावधानी बरतें. आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेंगे. लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है.

वृश्चिक राशि

आज के दिन कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे. धन प्राप्ति सुगम रहेगी. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की चिंता रहेगी. आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं. घर परिवार में धार्मिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है. इस पर ध्यान दें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

धनु राशि

आज के दिन सन्तान के लिए समय अनुकूल है. सामाजिक कार्यों सफल रहेंगे. क्या करूं, क्या न करूं. इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं. यात्रा के लिए योजना तैयार कर सकते हैं. शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे है. अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी.

मकर राशि

आज के दिन आपनी मेहनत से धन लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है, काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं. सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

कुम्भ राशि

आज के दिन आपके लिए उन्नति कारक बनेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे परंतु आज किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा नुकसान संभव है. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. जो करना चाहिये वो करिये. फालतू समय बर्बाद न करें. दूसरों की मदद करने से आपको शांति मिलेगी. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं.

मीन राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. संतान के विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंब होगा. कार्य की अधिकता के कारण. जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे. उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment