राशिफल : 28 सितंबर 2025, रविवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि (दोपहर 02:27 बजे तक, फिर सप्तमी), ज्येष्ठा नक्षत्र, और आयुष्मान योग का प्रभाव रहेगा। यह दिन सामान्य रूप से शुभ है, लेकिन गंडमूल नक्षत्र और राहुकाल (शाम 04:41 से 06:10 बजे) में सावधानी बरतें। नीचे सभी 12 राशियों का राशिफल संक्षेप में दिया गया है, जो ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रहों की स्थिति (वृश्चिक राशि में चंद्रमा) पर आधारित है।
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने आलस को अपने ऊपर हावी होने न दे। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता बनाए रखनी होगी और खर्चों के साथ-साथ आपको बचत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसको आप पूरा अवश्य करेंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़िया रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आज मित्र बन सकते हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे और कोई बड़ा काम मिलने से आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन इनकम थोड़ी सी कम रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें और आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आप अपनी माताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।
सिंह राशि
आज आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको किसी शुभ व कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे।
कन्या राशि
आज आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप कुछ कानूनी मामलों में निर्णय थोड़ा धैर्य रख कर ले और आपको बेवजह की भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने किसी मित्र के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर उनके कुछ टेस्ट आदि करने पड़ सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक मामलों को निपटाएंगे और उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं।
तुला राशि
आज आप किसी बड़े लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसके लिए आप पूरी मेहनत से करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। आध्यात्मिक के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको किसी राजनीतिक पार्टी से बुलावा आ सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अपनी इनकम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आज आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। आपसे यदि कार्य क्षेत्र में किसी काम में कोई गड़बड़ी हुई थी, तो उसके लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप किसी से भी कटु वचन ना बोले और वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। यदि आप कुछ खर्च करे, तो आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपका धन यदि अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर यदि आप कोई बदलाव करना चाहते थे, तो वह आप कर सकते हैं। पार्टनर की इसमें आपको पूरी सहमति मिलेगी, लेकिन आप अपने दिल के बजाय दिमाग से कभी कोई निर्णय ले। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।