Bokaro Thermal : डीवीसी +2 उच्च विद्यालय में 69वाँ वार्षिक खेल-कूद समारोह सम्पन्न

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) +2 उच्च विद्यालय में 28 जनवरी 2026 को 69वाँ वार्षिक खेल-कूद समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि डीवीसी के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि अरजरिया, विशेष अतिथि – ए.ए. कुजूर (जीएम, एचआर, बीटीपीएस), अंजू बोइपोई (मैनेजर, एचआर बीटीपीएस), बीआर डे (प्रिंसिपल केवी, बीटीपीएस), जीपी सिंह (डिग्री कॉलेज) और धनंजय कुमार (प्रिंसिपल डीवीसी+2 विद्यालय) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल-कूद समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अरजरिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल-कूद भी आवश्यक है। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। परियोजना प्रधान श्री अरजरिया ने विद्यालय भवन, शिक्षण संसाधनों एवं खेल मैदान को शीघ्र नवीनीकरण की घोषणा भी की।

इस समारोह में उपस्थित शिक्षक- प्रशांत कुमार, सुकेश प्रजापति, रमेश कुमार, दिनेश कुमार महतो, छाया कुमारी, एस के झा, बी डी मिश्रा, ईशा कुमारी, विभा सिन्हा, शोभा पांडे का योगदान सराहनीय रहा।

Other Latest News

Leave a Comment