Republic Day 2026 : हिंदी साहित्य परिषद परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व सम्मान समारोह

Republic Day 2026 : बोकारो थर्मल में हिंदी साहित्य परिषद के प्रांगण में सोमवार को राष्ट्र का 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार झा ने प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री झा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में परिषद की भूमिका की सराहना करते हुए अधिकाधिक सहयोग की अपील की। वहीं परिषद के सचिव दीनानाथ शर्मा ने कहा कि हिंदी में बोलना, लिखना और पढ़ना सरल है, बस इसकी शुरुआत करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट हिंदी साहित्य को समर्पित करने तथा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में दीनानाथ शर्मा, अनिल कुमार, उमाचंद्र प्रसाद, विकास कुमार दास, संतोष कुमार तिवारी, ब्रज बिहारी चौधरी, जयंत कुमार पांडेय, मो. अफ़ज़ल अंसारी, रंजीत कुमार, मैनेजर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में परिषद सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के दौरान प्रशंसनीय कार्य निष्पादन हेतु उमाचंद्र प्रसाद, सहायक नियंत्रक (यां) एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जयंत कुमार पांडेय, पुस्तकालयाध्यक्ष को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। दोनों को प्रशस्ति फलक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment