रांची समेत अन्य जिलों में कुल 823 केंद्रों पर 21 और 22 सितंबर को झारखंड सामान्य स्नात्तक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (जेएसएससी सीजीएल) की परीक्षा होने वाली है। निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार की देर रात आदेश जारी कर दिया है।
JSSC CGL परीक्षा : 21-22 सितंबर को झारखंड में 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
September 21, 2024









