Kairana News : मुकीम काला गैंग के कुख्यात सदस्य इनाम उर्फ़ धुरी की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

कैराना ( Kairana ) और आसपास के इलाकों में आज पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। कुख्यात गैंगस्टर और मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य इनाम उर्फ़ धुरी की करीब 6 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। बताया जा रहा है कि इनाम धुरी ने लंबे समय से अपराधों के जरिए अवैध रूप से धन अर्जित किया था, जिसे उसने मकानों और दुकानों के रूप में निवेश कर रखा था।

सुबह से ही प्रशासन की संयुक्त टीम अलग-अलग तीन स्थानों पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया। कैराना ( Kairana ) के व्यस्त बाज़ार क्षेत्र में इनाम धुरी की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को सील करते हुए कुर्क किया गया। इसके साथ ही उसका आलीशान मकान भी प्रशासन ने कब्ज़े में ले लिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की बाधा न आए मुकीम काला गैंग का सदस्य है इनाम धुरी 3 महीने पहले पुलिस ने इनाम धुरी को मुठभेड़ में घायल कर जेल भेज दिया था !

अधिकारियों के मुताबिक इनाम उर्फ़ धुरी पर कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार और मारपीट जैसे गंभीर केस शामिल हैं। इनाम धुरी पर आरोप है कि वह कैराना और आसपास के कस्बों के व्यापारियों से रंगदारी वसूला करता था और गैंग के जरिए स्थानीय लोगों में भय का माहौल बनाकर रखता था।

कुर्की के दौरान SDM कैराना, CO कैराना, और कई थानों की पुलिस मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई है और आगे भी अपराधियों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि अपराध से कमाई गई हर अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

कई घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश मान रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इनाम धुरी की संपत्ति कुर्क करने से उसके गैंग की आर्थिक कमर टूटेगी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Other Latest News

Leave a Comment