Meerut : मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के छुर गांव में मामूली बात पर लाइनमैन को एक दबंग ने गोली मार दी। गोली लगने से लाइनमैन घायल हो गया। वहीं वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी अंकुश तालियांन फरार हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों में उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, राकेश पाल नाम का लाइनमैन विभाग की ओटीएस की योजना का प्रचार करने छुर गांव में पहुँचा था, तभी वहां उसका किसी बात को लेकर अंकुश नाम के युवक से विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि अंकुश ने राकेश पाल पर गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गया ।










