Meerut News : आगामी 26 नवंबर 2025 को डॉ. अम्बेडकर कॉलेज परिसर में एक विशाल रोज़गार मेला का होगा आयोजन

Meerut News : भारतीय कौशल प्रौद्योगिकी संस्थान, नई बस्ती लल्लापुरा मेरठ के तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर 2025 को डॉ. अम्बेडकर कॉलेज परिसर में एक विशाल रोज़गार मेला आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल कुमार जी द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में लगभग 4000 युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ मेले में प्रतिभाग कर युवाओं को अवसर प्रदान करेंगी।

आयोजक संस्था ने क्षेत्र के सभी युवाओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे भारतीय कौशल प्रौद्योगिकी संस्थान, नई बस्ती लल्लापुरा स्थित अम्बेडकर डिग्री कॉलेज परिसर में अवश्य पधारें और इस रोज़गार मेले का लाभ उठाएँ।

Other Latest News

Leave a Comment