MP Sports Competition : मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत न्याय पंचायतवार, विकास खण्डवार, विधान सभावार एवं संसदीय क्षेत्र (राज्य सभा) में खेलकूद कराने हेतु निर्देशित किया गया था।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस क्रम में 01 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ हो रही न्याय पंचायतवार खेल स्पर्धा के अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी जगतपुर, अमावां, दीनशाहगौरा, लालगंज, महराजगंज, डलमऊ, ऊँचाहार एवं सतावं द्वारा मौसम खराब होने (वर्षा से क्रीड़ा स्थल में जल भराव) सार्वजनिक अवकाश एवं स्थानीय मेले के कारण निर्धारित न्याय पंचायतों में खेल स्पर्धा तिथियों में संशोधन की मांग की गयी है। तक्रम में न्याय पंचायतवार खेल स्पर्धा हेतु संशोधित तिथियां निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार 02 नवम्बर को विकास खण्ड अमावां की न्याय पंचायत सिधौना में खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 04 नवम्बर को वि०ख० अमावां की न्याय पं० अमावां एवं वि०ख० सतावं की न्याय पं० देदौर में। 07 नवम्बर को वि०ख० सतावं की न्याय पं० सतावं, अटौरा बुजूर्ग में, वि०ख० जगतपुर की न्याय पं० जगतपुर में, वि०ख० अमावां की न्याय पं० दाऊद नगर, वि०ख० ऊँचाहार की न्याय पं० ऊँचाहार देहात, वि०ख० लालगंज की न्याय पं० गोविन्दपुर वलौली, बहाई में, वि०ख० डलमऊ की न्याय पं० डलमऊ, मधुकरपुर में, वि०ख० दीनशाहगौरा की न्याय पं० गौरा हरदों, अलावलपुर, सुठ्ठा हरदों में, खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
08 नवम्बर को वि०ख० जगतपुर की न्याय पं० खजुरी में, वि०ख० ऊँचाहार की न्याय पं० सलीमपुर भैरव में, वि०ख० डलमऊ की न्याय पं० कुरौलीदमा, ऐहार में, वि०ख० लालगंज की न्याय पं० खजूर गाँव, उत्तर गौरी में, वि०ख० दीनशाहगौरा की न्याय पं० बिन्नवा, जलालपुर घई, थुलरई में। 09 नवम्बर को वि०ख० महराजगंज की न्याय पं० हरदोई एवं वि०ख० डलमऊ की न्याय पं० लोदीपुर उत्तरावां, नरसवां में। 10 नवम्बर को वि०ख० महाराजगंज की न्याय पं० हलोर में, वि०ख० लालगंज की न्याय पं० सरौय बैरी खेड़ा, सेमर पहा, गहिरी में, वि०ख० डलमऊ की न्याय पं० भरसना, घुरवारा, बरारा बुजूर्ग एवं वि०ख० दीनशाहगौरा की न्याय पं0 रसूलपुर धरावां, धमधमा में खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपरोक्त तिथियों के अनुसार सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त निर्धारित तिथि को न्याय पंचायतवार खेलकूद का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अवशेष न्याय पंचायतों में पूर्व से निर्धारित तिथियों के अनुसार ही खेलकूद आयोजित किया जायेगा।










