Parshdepur : किराना दुकान में खरीदारी के दौरान वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत, इलाके में सनसनी

परशदेपुर ( Parshdepur ) चौकी क्षेत्र के रामलीला निवासी 72 वर्षीय सूरजपाल की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरजपाल बाबूलाल किराना स्टोर पर सामान लेने पहुंचे थे। खरीदारी के दौरान वह अचानक दुकान में रखे तख्त पर लेट गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब ध्यान दिया तो वह पूरी तरह अचेत पड़े थे। लोगों द्वारा जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।

घटना की सूचना पर उनकी बेटी अनीता मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा से पिता के शव को घर ले गई। मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि सूरजपाल की दो पुत्रियां अनीता और अंजू हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा भी था, जिसकी शादी के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था और वर्षों पहले घर से गायब हो गया था। उसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। वृद्ध की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Other Latest News

Leave a Comment