रायबरेली: पी.एम. श्री कंपोजिट विद्यालय हैबत्मऊ विकास खण्ड अमावां में आज एक भव्य एवं गरिमामय अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, नवाचार एवं संवेदनशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायिका अदिति सिंह, तथा अध्यक्ष के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी रिचा सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्रवक्ता किरण शुक्ला प्रधानाध्यापक राजेश यादव ए आर पी, ग्राम प्रधान राजेश यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया एवं कार्यक्रम का व्यवस्थापन कल्पना त्रिपाठी तथा विशेष सहयोग इंद्र बहादुर ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में ACR कक्ष का लोकार्पण एवं ICT लैब का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया, जिससे विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के द्वारा हस्त निर्मित सामग्री का स्टाल लगाकर प्रदर्शन किया गया जिसमें राज मौर्य द्वारा बनाए गए क्राफ्ट आइटम काफी आकर्षक का केंद्र रहे ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिव्यांग बच्चों शबाब द्वारा प्रस्तुत गीत व जीतेन्द्र द्वारा पैर से बनाई चित्रकला ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों कोनिःशुल्क किट एवं UDID कार्ड वितरित किए गए, जिससे उनके सशक्तिकरण को बल मिला। बच्चों को निःशुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।
कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ, जहाँ छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके योगदान की सराहना की गई।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि माननीय सुश्री अदिति सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। दिव्यांग बच्चों के लिए किया जा रहे हैं अभय प्रकाश श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रवक्ता डाइट किरन शुक्ला द्वारा कल्पना तिवारी संध्या शुक्ला समेत सभी शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा दिव्यांग बच्चों एवं उनके प्रशिक्षक अभय श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं खंड शिक्षा अधिकारी अमावा ऋचा सिंह ने विद्यालय की प्रगति की प्रशंसा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया। तथा सरकार के द्वारा किए जा रहे तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के निवासियों को उनके बच्चों को विद्यालय की सुविधा लेने के लिए प्रेरित किया।
विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अपने दिव्यांग छात्रों की प्रस्तुति व उनके द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री का प्रदर्शन स्टाल लगाकर किया गया । अंत में शिक्षिका कल्पना तिवारी उनकी सेवा निवृत्ति पर उपहार आदि प्रदान करके उनकी विदाई की गई और संध्या शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नेता वीरेंद्र बहादुर सिंह मुकेश द्विवेदी राजेश यादव अरविंद द्विवेदी एआरपी सतीश चौरसिया हरिश्चंद्र पांडे मानवेंद्र उमेश मुकेश यादव प्रेमराज यादव हरियाणवी मल्होत्रा अल्पना मोनिका श्रीवास्तव मोहिनी कटिहार प्रधान राजेश कुमार यादव रामकुमार यादव मेवा लाल गढ़ मान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से कल्पना तिवारी संध्या शुक्ला मीरा सिंह दीप्ति श्रीवास्तव रिमी अनवर सरोज संगीता पाठक ऋचा वर्मा तस्मीना फातिमा इंद्र बहादुर आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।










