ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य
रायबरेली : नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के आने के बाद लगातार जिला अस्पताल को नई-नई सुविधा मिल रही है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सुधार हुआ है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के प्रयास से रायबरेली राणा बेनी माधव बक्स सिंह जिला अस्पताल में अब मरीजों के लिए सिटी स्कैन की सुविधा फ्री हो गई है। इसका मतलब है कि अब मरीजों को सिटी स्कैन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहले ₹500 शुल्क लिया जाता था अगर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन खराब होने पर बाहर से कराना पड़ता था।

इस सुविधा के शुरू होने से रायबरेली जिले के लोगों को बड़ा लाभ होगा। पहले सिटी स्कैन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था, जहां उन्हें महंगे शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन अब जिला अस्पताल में ही फ्री सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के प्रयास से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और उनका इलाज अब आसानी से और कम खर्च में हो सकेगा। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के लोगों में खुशी की लहर है और वे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शासन का पत्र आया है आज से अस्पताल के सभी पटलों पर इसकी सूचना प्रोवाइड कर दी गई है। अब सिटी स्कैन का पैसा नहीं पड़ेगा।










