Raebareli : भाजपा नेता ने दरोगा पर लगाया धमकाने का आरोप, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कोतवाली

Raebareli : कोतवाली में तैनात नितिन मलिक पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने धमकाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। डलमऊ के मुरई बाग निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को तारीख देकर बताया कि मंगलवार की शाम को किसी काम से कोतवाली आए थे। कोतवाली में तैनात एसआई नितिन मलिक के सामने वह खड़े हो गए कितने में दरोगा ने उन्हें दूध काटते हुए दौड़कर गोली मार देने की धमकी दी।

पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि दरोगा के इस व्यवहार से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। उधर दरोगा नितिन मलिक ने बताया कि आरोप निराधार हैं। उन्होंने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। बुधवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, रमेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामसुमेर लोधी रवि सिंह, डलमऊ चेयरमैन प्रतिनिधि शुभम गौड़ आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment