दरीबा तिराहा पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला बाल बाल बचे सवार

रायबरेली जिले के दरीबा तिराहा पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। करीब 5 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को आई नींद की झपकी बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक को चलते समय नींद आ गई, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सीधे सड़क किनारे जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे कराया, जिससे यातायात बाधित न हो।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लंबी दूरी के ड्राइवरों की थकान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते नियंत्रण नहीं होता, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Other Latest News

Leave a Comment