Raebareli : जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार OSR विषय पर ग्राम प्रधानों तथा ग्राम सचिवों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण डी०पी०आर०सी० दरीबा रायबरेली में कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को ग्राम पंचायतों में निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेन्टर (आर०आर०सी०), डिजिटल लाईब्रेरी, अमृत सरोवर, पंचायत भवन के माध्यम से दी जा रही सेवाओं आदि से होने वाली आय को ग्राम पंचायत के ओ०एस०आर० खाते में जमा कराने के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।











