Raebareli : दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

Raebareli : विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
         
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम भेड़न का पूर्वा एव मनेहरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।

दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Other Latest News

Leave a Comment