Raebareli : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जायपाल वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बालिका विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताया गया एवं गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया तथा विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1098,1090,181,1076 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता, दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का समापन बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के दृढ़ संकल्प के साथ समस्त विद्यालय के स्टाफ द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, अध्यापिका पूर्णिमा अंजू त्रिपाठी, आदित्य मिश्र सहित विद्यालय का स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रही।










