Raebareli : नैय्या नाला पुल तोड़ते समय बड़ा हादसा; जेसीबी नाले में गिरी, 4 घायल

Raebareli : सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा हादसा होने से टल गया यह पुल ध्वस्तीकरण के दौरान एक जेसीबी नीचे नैया में चली गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए, गालों को पास के ही स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सभी की स्थिति सामान्य है।

बताते हुए चले कि अमावां ब्लाक क्षेत्र के थाना महराज गंज के अंतर्गत महराजगंज-चन्दापुर मार्ग पर नैय्या नाला के पुराने पुल को तोड़े जाने के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। नया पुल बनाने के लिए पुराने पुल को जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक पिलर ध्वस्त हो गया और जेसीबी मशीन असंतुलित होकर नाले में जा गिरी।

हादसे में जेसीबी चालक और दो हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेल्पर विजय चंद ने बताया कुल चार लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय निवासी ने बताया, “पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका था। नया पुल बनने की खुशी थी, लेकिन यह हादसा देखकर सब डर गए। अच्छा हुआ कि कोई जान नहीं गई। प्रशासन को काम के दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। सूत्र- पुल निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कोई भी पीडब्ल्यूडी का अधिकारी नही पहुंचा।

Other Latest News

Leave a Comment